बीकानेर: सीओ सिटी की अगुवाई में तीन थानों की बड़ी रेड, परकोटे में मचा हड़कंप

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: सीओ सिटी की अगुवाई में तीन थानों की बड़ी रेड, परकोटे में मचा हड़कंप

बीकानेर। आज शनिवार को अभी-अभी बीकानेर पुलिस के सीओ सिटी श्रवण दास के नेतृत्व में परकोटे क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की गई हैं । मिली जानकारी के मुताबिक शहर के नयाशहर, कोटगेट और सदर थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। देर तक चली इस रेड में पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की और कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा पुगल रोड़, जस्सूसर गेट सहित कई इलाकों में रेड की जानकारी मिल रही हैं। सीओ सिटी श्रवण दास संत नें दैनिक खबरां से बातचीत में बताया कि अभी तक पुलिस नें इस कार्रवाई में तीन बदमाशों को पकड़ा हैं।

सूत्रों के अनुसार, बीकानेर के परकोटे क्षेत्र में इन दिनों कुछ शातिर बदमाश सक्रिय थे, जिन पर निगरानी रखी जा रही थी। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी श्रवण दास ने स्वयं मोर्चा संभाला और टीमों के साथ मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई ठिकानों की तलाशी ली।

शहर में इस अचानक हुई पुलिस रेड से परकोटे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाकों में पुलिस की भारी मौजूदगी रही। सूत्रों ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस को इस कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।