बीकानेर : हरिद्वार-बाड़मेर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल,पीबीएम ट्रोमा रैफर

बीकानेर

बीकानेर : हरिद्वार-बाड़मेर ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल

नोखा, दैनिक खबरां । कस्बे के नागौर रोड स्थित तिरुपति नगर के सामने शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। हरिद्वार से बाड़मेर जाने वाली यात्री ट्रेन की चपेट में आने से गांधी चौक निवासी चांद रतन डागा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और घायल को तत्काल बागड़ी अस्पताल नोखा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू की है।