राजस्थान में ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन!
दैनिक खबरां नेटवर्क। राजस्थान में ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित हो सकती है। इस भर्ती के तहत 7500 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। भर्ती के लिए नवंबर माह में नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। प्रस्तावित तिथियों के अनुसार परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है।
आलोक राज ने बताया कि पदों की संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग से चर्चा जारी है। यदि पदों में वृद्धि होती है, तो नवंबर के आखिरी सप्ताह तक संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसी स्थिति में परीक्षा तिथि में भी बदलाव संभव है।
लेवल-1 और लेवल-2 दोनों में होगी भर्ती
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लेवल-1 और लेवल-2 दोनों स्तरों पर शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है।
रीट परीक्षा परिणाम के आधार पर शामिल होंगे अभ्यर्थी!
पिछले साल फरवरी में आयोजित रीट परीक्षा का परिणाम मई में जारी किया गया था। इसमें लेवल-1 में 1,95,847 और लेवल-2 में 3,93,124 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इस तरह आगामी ग्रेड थर्ड भर्ती परीक्षा में 6 लाख 36 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने की उम्मीद है।

