बीकानेर से बड़ी खबर: पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम,पुलिस टीमें मौके पर..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर से बड़ी खबर: पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम,पुलिस टीमें मौके पर…

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंहा पति पत्नी नें आपसी मनमुटाव के चलते इस दुनियां को अलविदा कर दिया। बताया जा रहा है कि आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पहले पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना 2 ए.डी. की बताई जा रही है, जहां 41 वर्षीय मालाराम मेघवाल और उसकी 28 वर्षीय पत्नी दरिया की मौत हो गई। सूचना पर खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, पूगल थाना के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि अलसुबह पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना घटित हुई।