इस क्षेत्र में मिली अज्ञात व्यक्ति की बॉडी,72 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त..
दैनिक खबरां, बीकानेर । जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की बॉडी मिली है। इस घटना के सामने आने से सनसनी फैल गई। यह बॉडी आरडी 961 में नहर में मिली है। इस संबंध में आरडी 961 हैड पर कार्यरत गैजरीडर कर्मचारी लोकेश सेवग नें पुलिस को रिपोर्ट दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे आरडी 961 हैड पर कार्यरत गैजरीडर कर्मचारी लोकेश सेवग को नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बज्जू पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
थानाधिकारी आलोक ने दैनिक खबरां से बातचीत में बताया कि नियमों के अनुसार 72 घंटे तक शव को पहचान हेतु सुरक्षित रखा गया था, लेकिन इस अवधि में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। इस मामले में 22 अक्टूबर को मर्ग कर जांच एचसी हरिसिंह को सौंपी गई है।

