बीकानेर: विवाहिता ने फांसी लगाई, ससुर के फोन के बाद खुला दर्दनाक राज..
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जहां शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां बुधवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस संबंध में मृतका के पति गोपाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल रामपुरा बस्ती नंबर 18 निवासी नें में पुलिस को रेपोर्ट दी है कि उसकी पत्नी नें अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रार्थी ने बताया कि रात करीब 10 से 10.30 बजे के बीच उसके ससुर का फोन आया कि उसकी पत्नी उर्मिला फोन नहीं उठा रही है। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उर्मिला का शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

