सुबह-सुबह बीकानेर में इस क्षेत्र में बुजुर्ग और युवक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
बीकानेर,दैनिक खबरां । बीकानेर में एक ही दिन में रेलवे ट्रैक पर दो दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। दोनों ही घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अल सुबह देशनोक रेलवे स्टेशन फाटक के पास हुई, जबकि दूसरी देर रात उदयरामसर के पास दर्ज की गई।
पहली घटना आज अल सुबह करीब 5:30 बजे देशनोक पुलिया के नीचे रेलवे स्टेशन फाटक के पास की है, जहां भानीराम पुत्र लिच्छूराम उम्र करीब 65 वर्ष निवासी नेहरू बस्ती, देशनोक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब उदयरामसर रेलवे फाटक से करीब एक किलोमीटर आगे देशनोक की दिशा में एक युवक मृत अवस्था में पटरियों के पास मिला। युवक की पहचान भोला कुमार पुत्र शंकरलाल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी उकलाना, जिला हिसार के रूप में हुई है।
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सेवादार सोएब व राजकुमार खड़गावत तुरंत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। जीआरपी, देशनोक थाना एवं गंगाशहर थाना पुलिस टीमों ने घटनास्थलों पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस की निगरानी में शवों को क्रमशः देशनोक अस्पताल और पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के सोएब, हाजी जाकिर, हाजी नसीम तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, जुनैद खान, मलंग बाबा, इमरान और आसुराम कच्छावा सहित अन्य सेवादार भी मौके पर सक्रिय रहे।

