बीकानेर: पत्नी ने पीहरवालों संग रचाई साजिश, ससुराल से नगदी- गहने लेकर की दूसरी शादी, पढ़े खबर

बीकानेर बीकानेर पुलिस लूणकरणसर

बीकानेर: पत्नी ने पीहरवालों संग रचाई साजिश, ससुराल से नगदी-गहने लेकर की दूसरी शादी


बीकानेर, दैनिक खबरां। ज़िले के लूनकरनसर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने ससुराल से नगदी और सोने के गहने लेकर पीहरवालों के साथ मिलकर दूसरी शादी कर ली। मामला अब न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी मिठुराम पुत्र कालूराम बाजीगर निवासी चक 4 डी.एल.डी. रोझां,लूनकरनसर ने न्यायालय एसीजेएम लूनकरनसर में इस्तगासा प्रस्तुत किया था। जिसमें मिठुराम ने बताया कि उसके पुत्र देसराज की शादी करीब 8 वर्ष पहले मुर्तिदेवी पुत्री राजूराम बाजीगर निवासी राणिया,ऐलनाबाद, हरियाणा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही मुर्तिदेवी की मौसी बलवीर कौर और अन्य रिश्तेदारों ने उसे भड़काना शुरू कर दिया कि उसने गलत जगह विवाह किया है।

मिठुराम के अनुसार, करीब एक साल पहले बलवीर कौर के देवर की मृत्यु के समय, कई रिश्तेदार घर पर एकत्र हुए, जिन्होंने मिलकर मुर्तिदेवी का रिश्ता चन्दूराम पुत्र करतार सिंह बाजीगर निवासी परलीका, नोहर,हनुमानगढ़ के साथ तय कर दिया।

मिठूराम का आरोप है कि इसी दौरान, मुर्तिदेवी ने अपने ससुराल से 50 हजार रुपये नकद और सोने का मंगलसूत्र व फुलड़े चोरी कर अपने बैग में रखे और राणिया हरियाणा भाग गई। जब मिठुराम ने कुछ दिन बाद संपर्क किया तो मुर्तिदेवी की मां गुडी देवी ने कहा कि “आपका सामान हमारे पास है, दो महीने बाद मुर्तिदेवी को भेज देंगे।” बाद में मिठुराम को जानकारी मिली कि मुर्तिदेवी की दूसरी शादी चन्दूराम के साथ कर दी गई है। मिठुराम का कहना है कि उसने 30 नवंबर 2024 को पुलिस थाना लूनकरनसर में रिपोर्ट दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आख़िरकार न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुर्तिदेवी, बलवीर कौर, साधुराम, राजूराम, पप्पूराम, करनेलसिंह, कालूराम पुत्र राजूराम, कालूराम पुत्र पूर्णसिंह, चन्दूराम तथा गुडी देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच सउनि सुरेश सिंह को सौंप दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वास्तव में बिना तलाक के दूसरी शादी की गई और चोरी का माल कहां गया।