मंदिर में हुई चोरी का 48 घंटो में खुलासा,चाँदी बरामद,दो चोर गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

मंदिर में हुई चोरी का खुलासा,चाँदी बरामद,दो चोर गिरफ्तार

दैनिक खबरां, बीकानेर। जिले के पुलिस थाना हदां इलाके में बीते दिनों हुई चोरी का पुलिस नें खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। वंही दोनों चोरों से पुलिस नें चोरी की गई चाँदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार बीते दिनों हदां थाना इलाके में माजीसा मंदिर नोखड़ा और नख्त बन्ना मंदिर लोहिया से 8 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्तियों ने रात के समय मंदिरों में रखे चाँदी के छतर और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसके बाद थाना स्तर पर गठित टीम ने पूरी जांच पड़ताल और आसपास के इलाकों में पूछताछ के बाद मोटाराम पुत्र नरुराम, उम्र 55 वर्ष, प्रेमनगर खींवसर, और राजू उर्फ राजेंद्र, उम्र 30 वर्ष, कूकणो की ढाणी अलाय को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चाँदी बरामद कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया ।