बीकानेर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 10 सालों से बिलो में छुपे चार आरोपियों को दबोचा
बीकानेर, दैनिक खबरां । बीकानेर रेंज आईजी के दिशा निर्देश में जिले में चलाए जा रहें अभियान के तहत शहर की मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस नें शुक्रवार को फरार मुजरिमो पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह वार करके उनको गुफाओ में से बाहर निकालकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इस कार्रवाई में मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस नें 4 स्थायी वांरटी और 1 वांरटी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी मधु पठान 2019 से, दलीप कुमार 2018 से, चंदा देवी 2015 से और राजेन्द्र कुमार 2019 से फरार थे।
थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला नें बताया कि आईजी और एसपी के निर्देशन में पुलिस के विशेष अभियान के तहत 10 पुलिस अधिकारियो जवानो की 2 टीमों ने अलग-अलग जगह दबिशें देकर कुल चार फरार आरोपियों को दबोचा है। सीला नें बताया कि पुलिस ने इस कार्रवाई को मुखबीर सूचनाओं और सटीक खुफिया जानकारी को क्रॉस चैक करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई के अपराध जगत में दहशत पैदा कर दी है।
गिरफ्तार वांरटीयों के नाम और विवरण:
1. राजेन्द्र स्वामी उर्फ राजु – गली नं. 14, रामपुरा बस्ती, स्थायी वांरट।
2. दलीप कुमार – गली नं. 01, रामपुरा बस्ती, स्थायी वांरट।
3. मधु पठान – 3/191 मुक्ताप्रसाद नगर, स्थायी वांरटी व गिरफतारी वांरट।
4. चंदा देवी – गली नं. 18, रामपुरा बस्ती, स्थायी वांरट।

