नयाशहर पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में गुमशुदा महिला बरामद, एसएचओ पुनिया मय टीम नें दिया ऑपरेशन को अंजाम

बीकानेर बीकानेर पुलिस

नयाशहर पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में गुमशुदा महिला बरामद,एसएचओ पुनिया मय टीम नें दिया ऑपरेशन को अंजाम

बीकानेर, दैनिक खबरां। नयाशहर पुलिस ने गुमशुदा मामले में तत्परता और सजगता दिखाते हुए मात्र मात्र 12 घंटे में गुमशुदा महिला को सुरक्षित घर पहुंचा कर शहर में प्रशंसा बटोरी है। नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में टीम में शामिल रामभरोसी सउनि, विक्रमसिह हैडकानि, सुनीता कांस्टेबल आदि टीम नें गुमशुदा महिला को ढूंढने में अहम भूमिका निभाई। थानाधिकारी पुनिया नें बताया कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे महिला फोटोकॉपी कराने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद थाने में उसके मामा कान्तिलाल उपाध्याय नें गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई। कान्तिलाल के मुताबिक उनकी भांजी पुर्णिमा छंगाणी दिनांक 9 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 3 बजे फोटोकॉपी कराने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों नें आसपास और सभी रिश्तेदारों के यंहा ढूंढा लेकिन वह कंही नहीं मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया नें अपनी टीमों को सक्रिय किया और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस नें हर ऐंगल से जांच की और आखिरकार मात्र 12 घंटो में ही पुलिस को सफलता हाथ लगी, और महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों नें राहत की सांस ली है।