दुःखद खबर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का निधन, प्रदेशभर में फैली शोक की लहर

राजनीति राजस्थान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का निधन, बीकानेर में फैली शोक की लहर

दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। जंहा राजस्थान की राजनीती के दिग्गज व वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष किसान केसरी रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात लगभग 12:15 बजे निधन हो गया। लंबे इलाज के बाद उनका अंतिम समय बीकानेर में बीता।

रामेश्वर डूडी के निधन की खबर मिलते ही उनके परिजनों, दोस्तों और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई। वे किसानों के हक की आवाज़ उठाने वाले प्रमुख नेता रहे हैं और राज्य में उनकी पहचान ‘किसान केसरी’ के रूप में रही।

गौरतलब है, अगस्त, 2023 में डूडी को ब्रेन हैमरेज हुआ था तब से डूडी कोमा में थे। उनका इलाज पहले जयपुर में चल रहा था और बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। तबियत में कोई सुधार ना होते देख हाल ही में उनके परिजन उन्हें बीकानेर वापस लेकर आए थे। जंहा बीकानेर के वैध मघारम कॉलोनी में उनके निवास पर उनके लिए बकायदा एक आईसीयू वार्ड तैयार किया गया जंहा डॉक्टरों की देखरेख में उनका ईलाज चल रहा था। इस बीच शुक्रवार रात उनकी तबियत बिगड़ी और रात करीब 12:15 के आसपास उन्होंने इस दुनियां से अंतिम विदाई ली। किसान केसरी डूडी का इतनी कम उम्र में चले जाना राजस्थान की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। बीकानेर सहित प्रदेश भर में उनके समर्थक और राजनीतिक साथी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।