बीकानेर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर सेमिनार 3 अक्टूबर को
दैनिक खबरां,बीकानेर। रोजगार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) को मंजूरी दी गई है। 99,446 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय वाली यह महत्वाकांक्षी योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक प्रभावी रहेगी।
योजना के तहत नए भविष्य निधि सदस्यों को दो किश्तों में 15,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा, वहीं नियोक्ता को भी प्रति सदस्य 3,000 रुपये तक मासिक भुगतान का लाभ मिलेगा।
इस योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के प्रभारी अधिकारी एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- I अजय सिंह चौधरी द्वारा 3 अक्टूबर 2025 को जिला उद्योग संघ, रानीबाजार बीकानेर में सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
सहायक आयुक्त अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह 11 बजे होने वाले इस सेमिनार में भविष्य निधि नियोक्ता भाग लेकर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

