भारत ने जीता एशिया कप, पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से हराया
दैनिक खबरां। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 19.1 ओवर में 146 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। पाकिस्तान की पारी में साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 147 रन का टारगेट 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने शानदार नाबाद 69 रन की पारी खेली, वहीं आखिरी पलों में रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।तिलक वर्मा को उनकी नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान देने वाले कुलदीप यादव को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

