केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कल बीकानेर दौरे पर, दिव्यांगजनों को बांटेंगे सहायक उपकरण

बीकानेर राजनीति राजस्थान

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कल बीकानेर दौरे पर, दिव्यांगजनों को बांटेंगे सहायक उपकरण

दैनिक खबरां,बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंच रहे हैं। सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत वे सुबह 10 बजे सांसद सेवा केंद्र, बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे। कार्यक्रम का मकसद जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। सांसद सेवा केंद्र में होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लाभार्थियों और आमजन की मौजूदगी रहेगी। बीकानेर में सेवा पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम खासा महत्व रखता है।