राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 : आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि 25 सितम्बर तक बढ़ी

बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 : आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि 25 सितम्बर तक बढ़ी

दैनिक खबरां बीकानेर । राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 की उत्तर कुंजी (आंसर-की) पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 25 सितम्बर, 2025 की रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।

उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, मनोज कुमार ने बताया कि 13 व 14 सितम्बर को आयोजित लिखित परीक्षा की आंसर-की विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर पहले ही अपलोड की जा चुकी है। पहले आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तिथि 23 सितम्बर तय थी, लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे दो दिन बढ़ा दिया गया है। बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं।