एकराय होकर घर में घुसे, नाबालिग लड़की का अपहरण कर जाते समय नकदी व सोना चांदी ले उड़े
दैनिक खबरां, बीकानेर। एकराय होकर घर से नाबालिग़ लड़की का अपहरण कर जाते समय नकदी रुपए व सोना चांदी जेवरात चुरा ले जाना का मामला सामने आया है। घटना नाल थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस संबध में भाटो का बास निवासी नाबालिग के पिता ने सोमवार को पांच आरोपियों करण राव, सुंदरलाल, पुष्पा, सवाई और अर्जुन निवासी गेमना पीर रोड़ के खिलाफ नाल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 21 सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी को आरोपीगण एकराय होकर उसे जबरन घर से उठा ले गए और जाते समय 1.50 लाख रुपए नकदी व जेवरात बोरिया, ठूंसी, पायल चुरा ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सुभाषचंद सउनि कर रहें है।

