बीकानेर : पूर्व सरपंच की हत्या से क्षेत्र में दहशत, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

पुलिस कार्रवाई बीकानेर राजस्थान श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर : पूर्व सरपंच की हत्या से क्षेत्र में दहशत,पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में गुरुवार देर रात को हुई एक वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। धीरदेसर चोटिया निवासी और क्षेत्र के पूर्व सरपंच मेघराज चोटियां की एक युवक ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।

शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ के सीओ निकेत पारीक पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे कारण क्या रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।