लालगढ़-सुभाषपुरा के बीच बहुप्रतीक्षित रेलवे अंडरपास का कार्य शुरू, 45 हजार लोगों को मिलेगी राहत
बीकानेर,दैनिक खबरां । लालगढ़-सुभाषपुरा के बीच लंबे समय से लंबित रेलवे अंडरपास का काम गुरुवार को भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हो गया। इस अंडरपास के बनने से सुभाषपुरा और रामपुरा सहित आसपास के लगभग 45 हजार लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
भाजपा नेताओं का संघर्ष लाया रंग
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में रेलवे बोर्ड जेडआरयूसीसी सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत तथा भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने डीआरएम बीकानेर से मिलकर इस अंडरपास की मांग को मजबूती से रखा था। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लगातार रेलवे के उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए थे।
जनता को मिलेगी राहत – अशोक प्रजापत
अशोक प्रजापत ने कहा कि यह संघर्ष की जीत है। भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जनता को सुलभ मार्ग उपलब्ध कराने और राहत पहुँचाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। वहीं, श्याम सिंह हाड़ला ने बताया कि आज भूमि पूजन के बाद लड्डू बांटकर क्षेत्रवासियों ने खुशी मनाई।

कार्यक्रम में रहे कई गणमान्य उपस्थित
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड जेडआरयूसीसी सदस्य एडवोकेट अशोक प्रजापत, भाजपा जिला महामंत्री एवं पूर्व रेलवे परामर्शदात्री सदस्य श्याम सिंह हाड़ला, मंडल अध्यक्ष धरमपाल डूडी, जिला मंत्री विनोद करोल, सुरेंद्र बिश्नोई, रेलवे की ओर से एडीआरएम रूपेश कुमार, एन.के. शर्मा, एसडीई इंजी. रविंद्र भाटी, ठेकेदार प्रतीक भाटी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से एसई ओ.पी. मंडर, एक्सईएन विमल कुमार गहलोत, एईएन तुषार बोहरा, विक्रम बिश्नोई, रोहिताश सिंह, अमन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

