बीकानेर में सुबह कोहरे के बाद खिली धूप, गिरा तापमान, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के खुलें स्कूल

बीकानेर मौसम राजस्थान

बीकानेर में सुबह कोहरे के बाद खिली धूप, गिरा तापमान, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के खुलें स्कूल

बीकानेर। तापमान में गिरावट का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। सर्दी के चलते बीकानेर में सुबह नो बजे तक भी कोहरे की चादर छायी हुई रही। उसके बाद धूप खिली, जिससे सर्दी से राहत मिली। लोग घरों की छतों पर बैठकर धूप सेकते नजर आ रहे है। सुबह नौ बजे सूर्योदय तो हो गया लेकिन सूर्य देव के दर्शन मुश्किल हो रहे थे। माना जा रहा था कि मंगलवार को दिन में भी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन दस बजे तक धूप निकल गई, ऐसे में बुजुर्ग व बच्चों को राहत मिली। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य के आसपास ही है। आमतौर पर न्यूनतम पारा इतना ही रहता है।

*तापमान और गिरेगा*
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में स्पष्ट किया गया है कि बीकानेर में नौ जनवरी तक पारा चार से छह डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं दस दिसम्बर से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद भी न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ऐसे में दस जनवरी तक कड़ाके की सर्दी पडऩी तय है। इस बार दिसम्बर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह में इतनी सर्दी नहीं पड़ी जितनी दूसरे सप्ताह में होगी। बीकानेर के अलावा जोधपुर, नागौर, चूरू, अजमेर, चित्तौडगढ़़ और उदयपुर में भी तापमान कम रहेगा। मौसम विभाग ने दस जनवरी तक की भविष्णवाणी दी है। इस अवधि में इन जिलों में पारा चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

*कोहरे के चलते वाहनों की आवाजाही हुई कम*
बीकानेर में सर्दी तेज होने से लूणकरनसर, अरजनसर, महाजन, नोखा रोड, जयपुर रोड कोहरे के कारण सुबह आठ बजे तक वाहनों की आवाजाही कम रही। भारी ट्रक रात में सडक़ किनारे खड़े हो रहे हैं। वहीं दिन में यात्रा शुरू हो रही है। कोहरे के कारण श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सडक़ हादसों की संख्या बढ़ जाती है। इस बार भी तीन हादसे हो चुके हैं।