बिजली की चपेट में आई महिला हुई घायल,जेठ ने
एईन, ठेकेदार व कार्मिकों की बताई लापरवाही
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में एक महिला अपने घर में करंट लगने से घायल हो गई। इस संबंध में महिला के जेठ ने बिजली विभाग के ठेकेदार सहित एईन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में परिवाद दिया है। थाना इलाके के चक एलकेडी कांकरेली निवासी प्रार्थी हड़मनाराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई की पत्नि बिजली विभाग के ठेकेदार व एईन की लापरवाही से बिजली की चपेट में आ गई, इस घटना में वह घायल हो गई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिजली विभाग के एईन,ठेकेदार,इंजिनियर व संबंधित कार्मिको के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच गजेंद्र सिंह एचसी को सोंपी गई है।

