दुकानदार के साथ मारपीट कर की लूटपाट, दुकान को किया आग के हवाले
दैनिक खबरां,बीकानेर। एकराय होकर दुकानदार के साथ मारपीट लूटपाट व दुकान को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम 8 बजे के आसपास की श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके की है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार अजीतसिंह पुत्र रेवंत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी पुंदलसर में दुकान है। रविवार को शाम गाँव के ही आरोपी प्रताप सिंह, नथूसिंह,नरेंद्र सिंह ने उसकी दुकान में जबरन घुसकर उसको जान से मारने का भय देकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपियों ने दुकान में लूटपाट कर दुकान में आग लगा दी और भाग गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच भगवानाराम एचसी कों सोंपी है।

