प्लांट पर चोरों ने बोला धावा, तीन हजार मीटर डीसी केबल उड़ा ले गए

बीकानेर बीकानेर पुलिस

प्लांट पर अज्ञात चोरों ने बोला धावा,तीन हजार मीटर डीसी केबल उड़ा ले गए

दैनिक खबरां, बीकानेर। जिले के गजनेर थाना इलाके में कोडमदेसर गाँव स्थित एक प्लांट से तीन हजार मीटर केबल चोरी होने की घटना सामने आई है। इस संदर्भ में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज कालूराम में गजनेर थाने में रिपोर्ट पेश की है। प्रार्थी कालूराम ने पुलिस कों दी रिपोर्ट में बताया कि कोडमदेसर रोही स्थित एसएसबी प्लांट से बीती 11 अगस्त कों अज्ञात चोर  करीब तीन हजार मीटर डीसी केबल व कंडक्ट पाईप चोरी कर ले गए। प्लांट सिक्योरिटी इंचार्ज की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच भगवानाराम सऊनि कों सोंपी है।