आर्मी चौराहे पर बालक के साथ मारपीट, गर्दन पर वार से हुआ लहूलुहान, मामला दर्ज
दैनिक खबरां, बीकानेर। आर्मी चौराहे पर बाइक की दुकान में काम सीख रहें एक 16 वर्षीय बालक की गर्दन पर वार कर लहुलुहान करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के महाजन थाना इलाके में आर्मी चौराहे की 17 अगस्त की है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में वार्ड नम्बर 14 के रहने वाले मुश्ताक पुत्र जीवण खान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा आर्मी चौराहे पर बाइक की दुकान में काम सीखता है। 17 अगस्त की रात को वह दुकान में काम कर रहा था। इसी दौरान क्रूजर गाड़ी में चार-पांच लोग सवार होकर आए और प्रार्थी के बेटे के साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे के गर्दन पर वार किया। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच अनुपसिंह सऊनि कों सोंपी है।

