बीकानेर : मार्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बीकानेर

बीकानेर : मार्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बीकानेर। मार्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस सम्बंध में हल्दीराम प्याऊ के पास रहने वाले शिवम राय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जेएनवीसी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता हर रोज की तरह 4 मार्च की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान वैष्णो धाम के सामने वाली रोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।