बीकानेर : रंगदारी नहीं देने पर मारने के लिए ट्रेक्टर चढ़ाने का किया प्रयास
बीकानेर। रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने व ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में 14 डीकेडी खाजूवाला के जगदीश नायक ने बाबुसिंह पुत्र महावीर सिंह, मुल ङ्क्षसह पुत्र महावीर सिंह, साबू खान पुत्र मालू खान, फतेहसिंह पुत्र भींवसिंह, गणेशसिंह पुत्र मूलसिंह, केवलराम पुत्र गोकलराम, जगदीश व 15-20 अन्य के खिलाफ नाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि सोलर प्लांट कावनी में 12 मार्च की शाम आरोपियों ने उससे रंगदारी मांगी। जब प्रार्थी ने रंगदारी नहीं दी तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उस पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 307 और एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

