बीकानेर : घर में घुस मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

बीकानेर

बीकानेर : घर में घुस मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा के रहने वाले सुखराम मेघवाल ने विकास पुत्र भंवरलाल, प्रदीप पुत्र प्रेम व अन्य के खिलाफ मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 8 मार्च की रात को साढ़े दस बजे के आसपास आरोपियों ने एकराय होकर करणी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उसके भाई के घर घुसे। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के भाई के साथ मारपीट की और जाति को निशाना बनाते हुए गालियां दी। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।