बीकानेर सहित 4 जिलों में एनआईए की छापेमारी, बाल अपचाारियों के खुलासे के बाद रेड, जयपुर में लॉरेंस के गुर्गों से हो सकती है पूछताछ

बीकानेर

बीकानेर सहित 4 जिलों में एनआईए की छापेमारी, बाल अपचाारियों के खुलासे के बाद रेड, जयपुर में लॉरेंस के गुर्गों से हो सकती है पूछताछ

जयपुर। राजस्थान सहित देश के चार राज्यों में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए ) की टीमें सुबह से छापेमारी कर रही हैं। हरियाणा में बिजनेसमैन के मर्डर के बाद यह रेड की गई है। मर्डर के आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर में 10 से ज्यादा जगहों पर सर्च जारी है। राजस्थान के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में भी 30 से ज्यादा जगहों पर गैंगस्टरों के ठिकानों पर टीमें पहुंची हैं। एजेंसी को इनपुट मिला है यहां लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने ठिकाने बना रखे हैं।
सचिन हत्याकांड के नाबालिगों ने पूछताछ में किए हैं खुलासे
रोहतक पुलिस की रडार में आए सचिन हत्याकांड के तीन नाबालिगों से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। रोहतक पुलिस ने इसकी जानकारी एनआईए के साथ साझा की है। जिस पर एनआईए ने रेड की है। संभावना है कि एनआईए की एक टीम जयपुर जेल में बंद लॉरेंस के गुर्गों से भी पूछताछ कर सकती है। एनआईए सूत्रों ने बताया कि रोहित में सचिन की हत्याकांड ने साबित कर दिया है कि लॉरेस और रोहित गोदारा अपनी गैंग में अब नाबालिगों को शामिल कर रहा है। ऐसे में रोहित के लिए अलग-अलग जेलों में बंद उनके गुर्गे नाबालिग अपचारियों की जानकारी उसे दे रहे हैं। एनआईए आज इन सभी राज्यों की बाल सुधार गृह में बंद नाबालिगों से भी पूछताछ कर सकती हैं।
बीकानेर में रोहित गोदारा के गुर्गों से पूछताछ
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) गैंगस्टर रोहित गोदारा पर शिकंजा कस रही है। एनआईए की टीम ने गैंगस्टर के गुर्गों से पूछताछ की है। बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एनआईए की टीम ने 2 दिन पहले बीकानेर के लूणकरनसर स्थित रोहित गोदारा के घर पहुंचकर छानबीन की थी। टीम ने रोहित गोदारा के गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की थी। गांव में रोहित गोदारा के माता-पिता के साथ ही उसके भाई भी रहते हैं। परिजनों का रोहित गोदारा से कोई सीधा संपर्क नहीं है, इसके बाद भी एनआईए की पूरी नजर है। गैंगस्टर की वर्तमान लोकेशन के साथ ही पिछले कुछ समय में उससे संपर्क के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
गैंगस्टर के गुर्गों से भी पड़ताल
गैंगस्टर गोदारा के गुर्गों से भी पूछताछ की जा रही है। लूणकरनसर के अलावा बीकानेर शहर, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ में रोहित गोदारा के कई गुर्गे हैं। ये लोग कई गैर कानूनी कामों में पकड़े गए हैं। इनका रिकॉर्ड भी एनआईए के पास है।