बीकानेर : मारपीट कर हजारों रूपए व मोबाइल छीनने का आरोप

बीकानेर

बीकानेर : मारपीट कर हजारों रूपए व मोबाइल छीनने का आरोप

बीकानेर। मारपीट कर हजारों रुपए व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बासनी निवासी भाकरराम ने मनफूल पुत्र इसरराम, मालाराम पुत्र इसरराम, देवकिशन पुत्र माधुराम, किशनाराम पुत्र छोटूराम के खिलाफ पांचू पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 10 मार्च की शाम तेलिाय नाड़ी रोड़ भादला में आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से 10 हजार रूपए और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।