बीकानेर : निगम की टीम ने बाजार से जब्त की डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथीन
बीकानेर। नगर निगम की टीम ने गुरूवार को प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार निगम की टीम ने सूचना के आधार पर बीकानेर के चूड़ी बाजार में दबिश देकर करीब ड़ेढ क्विंटल प्रतिबंधित पालीथीन जब्त की है। निगम की टीम को देखकर एकबारगी आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। जिसके बाद टीम ने प्लास्टिक की दुकान में तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से पॉलीथीन की थेलियां मिली। जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

