बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर

बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। युवती द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम किया जा रहा था। थानाधिकारी आलोक सिंह के अनुसार नोखा में राखी नाई नाम की युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के दादा ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनकी पौत्री मानसिक रूप से बीमार थी। जिसकी दवाई भी चल रही थी। जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।