बीकानेर : नशे में लोहे की रॉड और ईंट से हमला करने का आरोप

बीकानेर

बीकानेर : नशे में लोहे की रॉड और ईंट से हमला करने का आरोप

बीकानेर। लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में मो. आफताब ने शाहरूख, शहजाद पटीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 दिसम्बर की रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह रात को जैसे ही फड़ बाजार में मोहर्रम चौकी के पास पहुंचा तो उसे दोनो आरोपी नशे की हालात में मिले। आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौच करते हुए लोहे की रॉड और इंट से हमला कर दिया। जिससे परिवादी के शरीर पर विभिन्न जगह पर चोटें आयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।