सुपरवाइजर ने किया महिला कर्मचारी से रेप, कंपनी के बाथरूम में की जबरदस्ती, विरोध करने पर जॉब से निकलवाने की दी धमकी
जयपुर।
जयपुर में एक कंपनी के सुपरवाइजर के महिला वर्कर से रेप करने का मामला सामने आया है। कंपनी में अकेला पाकर आरोपी सुपरवाइजर ने उसके साथ बाथरुम में जबरदस्ती की। विरोध करने पर जॉब से निकलवाने की धमकी दी। विश्वकर्मा थाने में पीड़िता ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- विश्वकर्मा के रहने वाली 31 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह पिछले 8 महीने से एक कंपनी में जॉब कर रही है। 12 दिसंबर को सुबह करीब 8 बजे वह कंपनी में काम करने गई। कंपनी में उसके अलावा सुपरवाइजर मुकेश मौजूद था। आरोप है कि सुरवाइजर मुकेश उसे धोखे से सर के बाथरूम में ले गया।
बाथरूम में ले जाकर आरोपी मुकेश ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध कर किसी को बताने पर जॉब से निकलवाने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता कुछ दिनों तक चुपचाप रही। हिम्मत दिखाकर पति को आरोपी सुपरवाइजर की करतूत के बारे में बताया। पत्नी की आपबीती सुनने के बाद पति के साथ विश्वकर्मा थाने पहुंची पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

