हो जाइए सावधान: इस व्यापारी के साथ हुई बड़ी ठगी,मात्र फोन रिसीव करने से ही बैंक से निकले 36 लाख रुपए..

बीकानेर

हो जाइए सावधान: इस व्यापारी के साथ हुई बड़ी ठगी,मात्र फोन रिसीव करने से ही बैंक से निकले 36 लाख रुपए..

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। हो जाइए सावधान..! क्योंकि टेक्नोलॉजी के इस आधुनिक युग में साइबर ठगों की चांदी ही चांदी हो रही है। टेक्नोलॉजी के दम पर हजारों कोसो दूर बैठे हैकर आसानी से एक फोन कॉल के माध्यम से बैंक बैलेंस खाली कर रहे है। ऐसा ही एक मामला कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें साइबर चोर ने एक वूलन मिल मालिक को 36 लाख 60 हजार 985 रुपये का चूना लगा दिया है। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोटगेट थाने में दी है।

थानाधिकारी प्रदीप सिंह के अनुसार वूलन मिल के मालिक रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र निवासी 57 वर्षीय कमल किशोर कोठारी पुत्र हनुमानचंद कोठारी ने मंगलवार रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने उनकी वूलन मिल के इलेक्ट्रिशियन को विनोद स्‍वामी को मोबाइल पर फोन मैसेज भेजकर बताया था कि फर्म का बिजली का बिल बकाया है।बिल नहीं भरा तो कनेक्‍शन काट दिया जाएगा।

मैसेज में दिये गए नंबरों आदि पर 24 अक्‍टूबर को दोपहर डेढ बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया गया तो फर्म का बैंक अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद पता चला कि अज्ञात व्‍यक्ति ने धोखा कर फर्म के 36 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिये। फिलहाल पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से इस केस की तह तक जाने में जुटी हुई है।