बीकानेर/ बंद घर में चोरों की सेंधमारी,लाखों का सोना चांदी व हजारों रुपए ले उड़े..

बीकानेर

बीकानेर/ बंद घर में चोरों की सेंधमारी,लाखों का सोना चांदी व हजारों रुपए ले उड़े..

बीकानेर@दैनिक खबरां। शहर में लगातार चोरियां हो रही है,और पुलिस की गश्त बेनतीजा साबित हो रही है। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ता प्रसाद नगर स्थित बंद मकान में रात को चाेरी हाे गई। शातिर चोर घर के ताले ताेड़कर साेने -चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए।

नया शहर पुलिस के अनुसार मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 5-65 के निवासी वेद प्रकाश पाठक जाेधपुर हाईकाेर्ट में कर्मचारी हैं और वहीं रहते हैं। पड़ाेस में रहने वाले शैलेश तिवाड़ी से चाेरी की सूचना मिलने पर दाेपहर में बीकानेर पहुंच गए। घर का सामान बिखरा हुआ मिला।

लाॅकर का ताला ताेड़ चाेर सात-आठ ताेला साेना और 26 हजार रुपए कैश चुरा ले गए। हालांकि घर पर उनकी माता रहती हैं, लेकिन करीब 20 दिन से वे भी जाेधपुर थीं। घर बंद था। संभवतया चाेराें ने रैकी करने के बाद वारदात काे अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि चाेरी की तलाश जारी है।