बीकानेर/ ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं हुई,पहचान करवाने में करें मदद…

बीकानेर

बीकानेर/ ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं हुई,पहचान करवाने में करें मदद…

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। घटना पवनपुरी नागणेची मंदिर के पीछे आर्य हॉस्पिटल के सामने रेलवे ट्रेक की बताई जा रही है।

जंहा ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक ने चप्पल पहन रखी थी। मृतक की शिनाख्त नही हुई है। और ना ही जेब से कोई आईडी मिली है।

वंही हादसे की जानकारी मिलते ही खादिम खितमतगार सोसायटी के सोएब व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहीर हुसैन आदि ने शव को घटनास्थल से उठाकर पी बी एम अस्पताल लेजाकर डॉक्टरी मुआइना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया है।

दैनिक ख़बरां आप सभी से अपील करता है कृपया इसकी पहचान करने में पुलिस का सहयोग करें। इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि इसके परिजनों का जल्द से जल्द पता चले।