दैनिक ख़बरा,बीकानेर। बीकानेर पुलिस में दो थानाधिकारी लगाए गए है। जिनमें कोटगेट थाना और याातायात शाखा में थानाधिकारी के रूप में एसपी ने आदेश जारी किए है।
एसपी ने आदेश जारी करते हुए यातायात शाखा के प्रभारी प्रदीप सिंह को कोटगेट थाने और पुलिस लाइन में तैनात रमेश सर्वटा को प्रभारी यातायात शाखा में लगाया गया है। बता दे कि लम्बे समय से कोटगेट थाने के थानाधिकारी के लिए जद्दोजहद चल रही थी।
कई आंशको के बीच अब यातायात शाखा में तैनात प्रदीप सिंह को शहर के मुख्य बाजार के क्षेत्र कोटगेट थाना क्षेत्र की जिम्मेवारी मिली है।

