भारी बरसात के चलते गिरा कच्चा मकान,1 युवक की मौत
दैनिक खबरां,बीकानेर। भारी बरसात के चलते कच्चा मकान गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र के भानसर की है। जहां पर कल 2 अगस्त को भारी वर्षा के चलते कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने से घर में मौजूद तीन व्यक्ति घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय युवक नथुखां पुत्र सत्तार खां के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

