बीकानेर / स्कूल में युवक का लटका हुआ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…

बीकानेर

बीकानेर / स्कूल में युवक का लटका हुआ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…

बीकानेर@दैनिक खबरां। जिले के नोखा के रोड़ा स्थित प्राथमिक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब शाला का स्टाफ आज सुबह स्कूल पहुंचा। युवक को स्कूल के कमरे में लटका हुआ देख कर अफरा तफरी मच गई । स्कूल में मौजूद अध्यापकों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी । घटना की सूचना मिलने पर सीबीओ सुरेश दाडिया मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना नोखा पुलिस को दी । मौके पर पहुंची नोखा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नोखा के बागड़ी अस्पताल में रखवाया । मृतक की पहचान रोड़ा निवासी संदीप विश्नोई के रूप में हुई है । फिलहाल पुलिस युवक के शव को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच कर रही है ।