बीकानेर: मोटसाइकिल ने मारी टक्कर, बस चालक की मौके पर हुई मौत..

बीकानेर

बीकानेर: मोटसाइकिल ने मारी टक्कर, बस चालक की मौके पर हुई मौत..

बीकानेर@दैनिक खबरां। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सडक़ हादसे में बस चालक की मौत हो गई। इसकी इत्तिला मिलने के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बस चालक बस को सडक़ के किनारे खड़ा कर सडक़ पार कर रहा था। इसी दौरान एक मोटर साइकिल ने बस चालक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बस चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।