बीकानेर: बैंक में चोरी का किया प्रयास,खिड़की तोड़ कर अंदर घुसे चोर..

बीकानेर

बीकानेर: बैंक में चोरी का किया प्रयास,खिड़की तोड़ कर अंदर घुसे चोर..

बीकानेर@दैनिक खबरां। बैंक में चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में देशनोक थाने में परमानन्द व्यास हाल प्रबंधक मरूधरा ग्रामीण बैंक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना मरूधरा ग्रामीण बैंक शाखा लालमदेसर में 17 जुलाई की रात की है । इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर ने बैंक में खिडकी तोड़ कर घुसा और चोरी करने का प्रयास किया । हालांकि बैंक में चोर चोरी नहीं कर पाया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।