बीकानेर:शादी से पहले ही अपनी मंगेतर के साथ बनाये शारीरिक संबंध,पीड़िता ने करवाया मामला दर्ज..

बीकानेर

बीकानेर:शादी से पहले ही अपनी मंगेतर के साथ बनाये शारीरिक संबंध,पीड़िता ने करवाया मामला दर्ज..

बीकानेर@दैनिक खबरां।  शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक मंगेतर ने अपनी होने वाली नाबालिग लडक़ी के साथ शादी होने से पहले ही शारीरिक संबंध बना लिया। उसके बाद नाबालिग लडक़ी गर्भवती हो गई। इस आशय की रिपोर्ट थाने में पीडि़ता की ओर से दी गई है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि पीडि़ता व उसका मंगेतर दोनों ही नाबालिग है तथा इन दोनों का रिश्ता हो रखा है। इस दौरान नजदीकियां बढ़ी और दोनों के शारीरिक संबंध स्थापित होने की वजह से नाबालिग लडक़ी गर्भवती हो गई। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया है।