बीकानेर: दुकान में चोरी कर आग लगाने वाला सिरफिरा शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कस्टडी में खुलेंगे कई राज

बीकानेर

बीकानेर: दुकान में चोरी कर आग लगाने वाला सिरफिरा शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। जिले के नाल थाना क्षेत्र में बीते दिनों रात के समय में दुकान में चोरी कर आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वरूपदेसर निवासी मुनीराम को गिरफ्तार किया है ।

आरोपी ने थाना क्षेत्र के भानीराम के घर मे देर रात्रि घुसकर दुकान की चाबी चुराई ओर दुकान खोलकर गल्ले से करीब 40 हजार रूपए चोरी कर लिए और पेट्रोल की बोतल से पेट्रोल छिड़ककर करीब 5 लाख रूपए का सामान जला दिया था । इस सम्बंध में परिवादी भानीराम ने 2 जून को मुकदमा दर्ज करवाया था।

परिवादी ने बताया कि बीती रात को वह अपने परिवार के साथ सो रहा था उसी दरम्यान अज्ञात लोग उसके घर मे घसे ओर चाबी चुराकर दुकान में चोरी कर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस बात को आरोपी ने पुलिस कस्टडी में स्वीकारा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है उम्मीद है अन्य चोरियों के राज खुलेंगे।