बीकानेर : मंत्री के बाद फिर इस नेता को 3 लाख की फिरौती देने की मिली धमकी, पुलिस हुई अलर्ट
बीकानेर । जिले में फिरौती रंगदारी के मामले रोजाना सामने आ रहे है। खुलेआम बदमाशों द्वारा धमकाया जा रहा है, जिसका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । पिछले दिनों मंत्री गोविंदराम मेघवाल को मिली धमकी के बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं । हालांकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है ।
आज फिर एक मामला सामने आया है जिसमें खाजूवाला के पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा को वॉइस कॉल के जरिए धमकी मिली है । बदमाशों ने वॉइस कॉल के जरिए 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी है । फिरौती की राशि नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है । इस सम्बन्ध में प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को अवगत कराया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

