बीकानेर: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुक्ता प्रसाद में मकान‌ किराये पर दिलाया…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुक्ता प्रसाद में मकान‌ किराये पर दिलाया…..

सामुहिक दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस कार्रवाई

नयाशहर थाना क्षेत्र

बीकानेर, @Dainikkhabraan। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करना व उसके साथ मारपीट करने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। जिसकी जांच सीओ सिटी दीपचंद सहारण कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसाने के लिये पति व बच्चों के खिलाफ भड़काकर झूठी सहानुभूति दिखाई जिससे वह आरोपियों के बहकावे में आ गई।

उसके बाद अजय बारिश और कैप्टन अजय गौड़ उसे बहला-फुसलाकर पंजाब ले गये और उसके बाद आरोपियों ने मुक्ताप्रसाद नगर में एक किराये का मकान दिला दिया। जहां पर आरोपियों का आना जाना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद अजय बारिया शराब पीकर रात के समय में घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता का आरोप है कि 13 व 14 मई की रात को अजय बारिया अपने साथ राकेश बिश्नोई व अन्य कई साथियों को लेकर उसके घर पर आया और दुष्कर्म करने की नीत से उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपित अजय बारिया, कैप्टन अजय गौड, विजय बारिया व राकेश बिश्नोई के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 376डी, 450, एसी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।