नाबालिग बच्ची से रेप कर बनाया वीडियो : आरोपी फोन कर धमका रहा, बेटी के साथ पिता पहुंचा थाने…..

पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य सवाईमाधोपुर

आरोपी फोन कर धमका रहा, बेटी के साथ पिता पहुंचा थाने

नाबालिग बच्ची से रेप कर बनाया वीडियो

नाबालिग बच्ची से रेप कर बनाया वीडियो : आरोपी फोन कर धमका रहा, बेटी के साथ पिता पहुंचा थाने…..

सवाईमाधोपुर, @Dainikkhabraan। नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील वीडियो बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने सोमवार को एसपी को शिकायत दर्ज करवाई है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने महिला थानाधिकारी को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।

मामला सवाईमाधोपुर के महिला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग के पिता ने बताया कि 8 महीने पहले उसकी नाबालिग बेटी दसवीं का फार्म भरने के लिए थाना क्षेत्र के एक स्कूल में गई थी। स्कूल से वापस घर लौटते समय रास्ते में अर्जुन रैगर पुत्र कल्याण रैगर बलेनो कार में जबरदस्ती बच्ची को बैठाकर ले गया। सूनसान इलाके में ले जाकर बच्ची से रेप किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया।

महिला थाना पुलिस कर रहा जांच
घटना के बाद से आरोपी धमकी दे रहा है। बच्ची को शनिवार को भी फोन कर धमकाया। नाबालिग के पिता बेटी के साथ सोमवार को एसपी से मिले और शिकायत की। फिलहाल मामले में महिला थाना पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।