घर में साली को अकेला पाकर जीजा की नियत में आया खोट: रेप का प्रयास, मारपीट की…..
अकेला पाकर घर में घुसा जीजा, विरोध करने पर पति को पीटा
साली से रेप का प्रयास
साली से रेप का प्रयास : अकेला पाकर घर में घुसा जीजा, विरोध करने पर पति को पीटा
जयपुर, @Dainikkhabraan। जयपुर में घर में साली को अकेला पाकर जीजा ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी जीजा ने उसके साथ मारपीट भी की। पति के साडू भाई से इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। कालवाड़ थाना पुलिस ने रविवार शाम पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। मामले की जांच एसएचओ पन्नालाल जांगिड़ कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि कालवाड़ निवासी 25 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि शाम करीब 7:30 बजे वह घर पर अकेली थी। पति अपने काम पर गए हुए थे। इस दौरान उसकी जीजा घर आया। शराब के नशे में घर में अकेला पाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी जीजा ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
चिल्लाने पर आरोपी जीजा वहां से भाग निकला। पति के घर आने पर उसने आपबीती सुनाई। गुस्से में पति ने साडूभाई के बारे में पूछा तो आरोपी ने पति के साथ मारपीट की और धमकियां देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

