पुलिस कार्रवाई
मुकदमा दर्ज
महिला ने पहले पति को बिना तलाक दिए की दुसरी शादी,
पहले पति ने करवाया मुकदमा दर्ज…..
बीकानेर: महिला ने पहले पति को बिना तलाक दिए की दुसरी शादी, पहले पति ने करवाया मुकदमा दर्ज…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। महिला द्वारा पहले पति को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कड़वासरा चक्की के पीछे बंगलानगर निवासी महेन्द्र सारस्वत ने नयाशहर थाने में दुर्गा मोट, नंदलाल मोट, सुशीला, महेश, दुर्गा, अनिला, गौरीशंकर, सीताराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 मार्च 2022 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों की मिलीभगत से पत्नी ने जाते समय घर में अलमारी रखी सोने की रखड़ी, सोने के कानों के टोप्स, 5 हजार रूपए चोरी छिपे साथ ले गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धारआों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

