शहर में मकान नम्बर 69 में कमरा किराए पर लेकर चल रहा था यह खेल पुलिस ने मौके से 9 युवकों को पकड़ा…..
पुलिस कार्रवाई
IPL मैच पर सट्टा
9 युवक गिरफ्तार : 16 लैपटॉप, 2 एलईडी, 9 मोबाइल किए जब्त
IPL मैच पर सट्टा खिलवाते 9 युवक गिरफ्तार : 16 लैपटॉप, 2 एलईडी, 9 मोबाइल किए जब्त, कमरा किराए पर लेकर कर रहे थे सट्टे का काम
जयपुर, @Dainikkhabraan। वैशाली नगर थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले 9 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से 16 लैपटॉप, 2 एलईडी, 9 मोबाइल और लाखों रुपए के हिसाब की पर्चियां जब्त की है। डीएसटी प्रभारी गुर भूपेन्द्र सिंह ने यह ऑपरेशन किया। पुलिस ने पकड़े गए 9 लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। ये सभी हरियाणा और पंजाब के रहने वाले हैं।
जयपुर में सट्टा खिलवाने का काम करने आए हुए थे। गिरफ्तार युवक केवल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलवाने के लिए ही जयपुर में आए हुए थे। इसका कारण ये सामने आया कि पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में सट्टे को लेकर सख्ती कर रखी है।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी की राजेन्द्र नगर में मकान नम्बर 69 में कमरा किराए पर लेकर ये बदमाश सट्टे की खाईवाली कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उपकरणों के साथ 9 युवकों को गिरफ्तार किया। जिस में पश्चिम बंगाल का प्रवीण हिम्मत सिंगका, हरियाणा सिरसा का काली सचदेवा, सिरसा हरियाणा का अक्षय चावला, श्नवण कुमार, रवि कुमार धूडिया, सागर वर्मा, फाजिल्का पंजाब का हरपिन्दर सिंह, हरियाणा का धीरज फुटेला, अमृतसर पंजाब का मानव मधान को गिरफ्तार किया।

