रामसरोवर तालाब में डुबने से युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंच शव को निकाला बाहर, आज होगा पोस्टमार्टम…..

जैसलमेर देश धर्म विचार पुलिस कार्रवाई मध्यप्रदेश राजस्थान राज्य

रामसरोवर तालाब में डुबने से युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंच शव को निकाला बाहर…..

रामसरोवर तालाब

रामदेवरा में पहुंचा श्रृद्धालु

श्रृद्धालु की मौत

रामदेवरा/जैसलमेर, @Dainikkhabraan। राजस्थान के धार्मिक आस्था के केन्द्र जैसलमेर जिले के रामदेवरा तीर्थ स्थल के रामसरोवर तालाब में डूबने से श्रद्धालू की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला।

लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर रामदेवरा थानाधीकारी विशन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। रामदेवरा पुलिस ने शव को रामदेवरा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा और आज बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के साहजपुर जिले के उमरपुर गाव तहसील बडोद का निवासी रामचंद्र मेघवाल अपने साथियों और परिवार के साथ बाबा की समाधी के दर्शन के लिए आया हुआ था।

इस दौरान मंदिर के पीछे स्थित तालाब मे स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। इस दौरान साथ में दर्शन करने आए युवक मदन के अनुसार जब हो वापसी का टिकट करवाने गए ठे उस वक़्त वो तालाब में नहा रहा था और उसकी पत्नी पास में स्थित दुकान पर अपना बैग लेने गई इसी दौरान वापिस आने पर रामचंद्र तालाब पर नही दिखा तो पास में स्थित लोगों की मदद से उसको तैराक की सहायता से तालाब में ढूंढा। करीब दो घंटे की खोज के बाद रामचंद्र का शव तालाब में मिला।